चुनाव टलने पर अखिलेश का नया नारा, ‘टालेंगे तो हारेंगे’

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और केरल में होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तारीखों में बदलाव का ऐलान कर दिया है। इसको लेकर अब विपक्ष चुनाव आयोग और बीजेपी पर हमलावर हो गया है। इसी को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट किया है

Update: 2024-11-04 18:08 GMT

उत्तर प्रदेश। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और केरल में होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तारीखों में बदलाव का ऐलान कर दिया है। इसको लेकर अब विपक्ष चुनाव आयोग और बीजेपी पर हमलावर हो गया है। इसी को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट किया है।

टालेंगे तो और भी बुरा हारेंगे! ये कहना है सपा प्रमुख अखिलेश यादव का। दरअसल चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और केरल में होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तारीखों में बदलाव का ऐलान किया है। जिसे लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है।

अखिलेश ने एक्स पर लिखा-टालेंगे तो और भी बुरा हारेंगे! पहले मिल्कीपुर का उपचुनाव टाला, अब बाक़ी सीटों के उपचुनाव की तारीख़, भाजपा इतनी कमजोर कभी न थी। दरअसल बात ये है कि उप्र में ‘महा-बेरोज़गारी’ की वजह से जो लोग पूरे देश में काम-रोज़गार के लिए जाते हैं, वो दिवाली और छठ की छुट्टी लेकर उप्र आए हुए हैं, और उपचुनाव में भाजपा को हराने के लिए वोट डालनेवाले थे। जैसे ही भाजपा को इसकी भनक लगी, उसने उपचुनावों को आगे खिसका दिया, जिससे लोगों की छुट्टी ख़त्म हो जाए और वो बिना वोट डाले ही वापस चले जाएं। ये भाजपा की पुरानी चाल है : हारेंगे तो टालेंगे।

बता दें कि चुनाव आयोग ने ऐलान किया कि इन तीनों राज्यों की 14 विधानसभा सीटों पर अब 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को वोटिंग होगी। जिसके नतीजे 23 नवंबर को ही आएंगे।

 

Full View

 

Tags:    

Similar News