राज्य सरकारी बैंक का मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रूपये का योगदान
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को एक करोड़ की राशि का चैक भेंट किया
By : एजेंसी
Update: 2019-11-30 16:15 GMT
शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को एक करोड़ की राशि का चैक भेंट किया।
ठाकुर ने इस पुनीत कार्य के लिए बैंक प्रबंधन का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह योगदान गरीबों एवं जरूरतमंदों को राहत प्रदान करने में सहायक होगा।
इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष खुशीराम बालनाहटा, निदेशक मंडल के अन्य सदस्य बलदेव भंडारी, प्रियाव्रत शर्मा, रजनी ठाकुर, राम कुमार गौतम, शेर सिंह, विनय नेगी, पितांबर नेगी और प्रेम सोनी, प्रबंध निदेशक पंकज ललित तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।