जेएनयू के समर्थन में आगे आया सेंट स्टीफेंस कॉलेज

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्रों के साथ हुई हिंसा के विरोध में दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन्स कॉलेज के छात्रों ने बुधवार को क्लास का बहिष्कार किया

Update: 2020-01-09 02:17 GMT

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्रों के साथ हुई हिंसा के विरोध में दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन्स कॉलेज के छात्रों ने बुधवार को क्लास का बहिष्कार किया।

जेएनयू हिंसा के खिलाफ सेंट स्टीफन्स कॉलेज के छात्रों ने कक्षा का बहिष्कार करने के बाद कैंपस में संविधान का प्रस्तावना पढ़ा।

सेंट स्टीफन्स कॉलेज के एलुमनी समूह ने टवीट में एक वीडियो साझा किया जिसमें 70-80 छात्र हाथों में बैनर लिये विरोध करते दिख रहे हैं। इसमें जेएनयू के छात्रों के समर्थन में नारे सुनाई पड़ रहे हैं। छात्रों ने नारे लगाए कि कल भी तुम हारे थे, आज भी तुम हारोगे, कल भी हम जीतेंगे।

एक अन्य टवीट में कहा यह अपने आपमें बहुत दुर्लभ दृश्य है। हम जेएनयू के साथ हैं और नागरिकता संशोधन कानून तथा राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के विरोध का समर्थन करते हैं।

गौरतलब है कि पांच जनवरी को जेएनयू में नकाबपोश लोगों के हमले के बाद देशभर के कई विश्वविद्यालयों के छात्रों ने इस घटना की निंदा की तथा छात्रों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए विरोध मार्च निकाला। यह पहली बार है जब सेंट स्टीफंस काॅलेज के छात्रों ने किसी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

Full View

Tags:    

Similar News