एसएसपी ने किया संवेदना कक्ष का लोकार्पण

नेवरा थाना में महिलाओं के लिए अलग से निर्मित संवेदना कक्ष का लोकार्पण रायपुर के डी आई जी व एस एस पी आरिफ शेख के करकमलों द्वारा किया

Update: 2019-08-21 15:08 GMT

तिल्दा। नेवरा थाना में महिलाओं के लिए अलग से निर्मित संवेदना कक्ष का लोकार्पण रायपुर के डी आई जी व एस एस पी आरिफ शेख के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

नेवरा थाना में निर्मित संवेदना  भवन का लोकार्पण कार्यक्रम में अतिथि के रूप में एस एस पी आरिफ शेख, एडिशनल एस पी अमृता शोरी, डी एस पी जे पी एन सिंह , नगर पालिका अध्यक्ष महेश अग्रवाल , डॉक्टर दिव्या जोशी, अधिवक्ता श्रीमती मंजू तिवारी एवं चंद्रकला वर्मा उपस्थित थे।  कार्यक्रम  को सम्बोधित करते हुए  एस एस पी आरिफ शेख ने कहा कि इस भवन के लोकार्पण पश्चात महिलाओं को बहुत अधिक सुविधा मिलेगी।

महिलाओं की हर सुविधा का ध्यान रखा जाएगा। संवेदना का स्थापना के लिए बिलासपुर में पदस्थ उस समय  किया जब पखनर में एक 5 वर्ष की बच्ची के साथ बलात्कार हुआ था  उसके बाद से ही संवेदना केंद्र का स्थापना किया जा रहा। उन्होंने हर हेड हेलमेट के प्रति भी जागरूकता होने की बात कही।

 उन्होंने बेहतर पुलिसिंग  कदम उठाने की बात भी कही। कार्यक्रम को थाना प्रभारी शरद चंद्रा ने भी सम्बोधित किया।  संवेदना केंद्र भवन लोकार्पण के बाद इस संवाददाता के सवाल का जवाब देते हुए एस एस पी ने कहा कि बजरंग पावर कम्पनी  में जो  हत्या हुई है उसमें  जांच जो भी तथ्य सामने आएंगे कार्यवाही की जाएगी।

इस अवसर पर एस एस पी के साथ उपस्थित  यु एस से रविशंकर  सहित प्रेस क्लब  के संरक्षक देवेंद्र अग्रवाल, गौरी शंकर सैनी, मोती राम, मोहन राजपूत, दिलीप वर्मा सहित  पदाधिकारी व  सदस्यों सहित, पार्षदगण,  पुलिस का पूरा स्टॉप, महिला कमांडो, सहित नागरिकगण उपस्थित थे। 

Full View

Tags:    

Similar News