श्रीनगर : आतंकवादी के जनाजे में शामिल हुए सैकड़ों लोग

जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर में नौहट्टा क्षेत्र में स्थित जामिया मस्जिद जा रहे एक आतंकवादी के जनाजे में सैकड़ों स्थानीय लोग शामिल हुए

Update: 2018-05-05 23:30 GMT

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर में नौहट्टा क्षेत्र में स्थित जामिया मस्जिद जा रहे एक आतंकवादी के जनाजे में सैकड़ों स्थानीय लोग शामिल हुए। आतंकवादी की मौत सुरक्षाबलों से मुठभेड़ के दौरान हो गई थी। श्रीनगर के चटबाल क्षेत्र में सुरक्षाबलों के साथ हुई गोलीबारी में दूसरे देश के दो अन्य आतंकवादियों के साथ श्रीनगर के फतेह कदाल क्षेत्र निवासी फय्याज अहमद हम्माल की मौत हो गई थी।

क्षेत्र में आतंकवादी के जनाजे के लिए प्रशासन द्वारा एहतियातन सेना तैनात नहीं करने के कारण यहां तनाव उत्पन्न हो गया था।

प्रशासन ने जनाजे में शामिल लोगों तथा सुरक्षा बलों का आमना-सामना ना करने का निर्णय लिया जिसके कारण जनाजे के दौरान किसी भी प्रकार का प्रतिबंध नहीं लगाया गया।

Full View

Tags:    

Similar News