दक्षिण भारत के चार मार्गों पर उड़ानें शुरू करेगी स्पाइसजेट
किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट 01 मार्च से दक्षिण भारत के चार मार्गों पर नयी उड़ानें शुरू करेगी
By : एजेंसी
Update: 2019-01-31 17:40 GMT
गुरुग्राम। किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट 01 मार्च से दक्षिण भारत के चार मार्गों पर नयी उड़ानें शुरू करेगी।
कंपनी ने आज बताया कि ये सभी उड़ान गैर-मैट्रो शहरों से होंगी। कोच्चि-तिरुपति के बीच उड़ान शुरू करने वाली वह पहली भारतीय एयरलाइन होगी।
विजयवाड़ा-तिरुपति मार्ग पर वह नयी उड़ान शुरू कर रही है। इनके अलावा कोच्चि-चेन्नई मार्ग पर तीसरी और विजयवाड़ा बेंगलुरु मार्ग पर चौथी उड़ान शुरू की जायेगी।
इन मार्गों पर कंपनी क्यू400 विमानों का परिचालन करेगी।