झारखंड में विशेष व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त

चुनाव आयोग ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए राजस्व सेवा के पूर्व अधिकारी बी मुरली कुमार को विशेष व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है ।

Update: 2019-11-03 13:38 GMT

नई दिल्ली । चुनाव आयोग ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए राजस्व सेवा के पूर्व अधिकारी बी मुरली कुमार को विशेष व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है ।

झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की सलाह से  कुमार खुफिया सुचनाओं और वोटर हेल्पलाईन पर मिली शिकायतों के आधार पर चुनाव में खर्च की प्रभावशाली ढंग से निगरानी और कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे । इन शकायतों में मतदाताओं को रुपये बांटना और शराब देना आदि शामिल है ।

 कुमार को हाल में सम्पन्न महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और वेल्लोर संसदीय क्षेत्र चुनाव में भी विशेष व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था ।

Full View

Tags:    

Similar News