स्पेनिश लीग मुकाबला: इस्पानियोल ने ग्रानाडा को हराया
स्पेनिश फुटबाल क्लब इस्पानियोल ने शुक्रवार को स्पेनिश लीग मुकाबले में ग्रानाडा को हराते हुए अंतिम रूप से लीग तालिका में आठवां स्थान हासिल किया;
By : देशबन्धु ब्यूरो
Update: 2017-05-20 16:58 GMT
ग्रानाडा। स्पेनिश फुटबाल क्लब इस्पानियोल ने शुक्रवार को स्पेनिश लीग मुकाबले में ग्रानाडा को हराते हुए अंतिम रूप से लीग तालिका में आठवां स्थान हासिल किया।
ग्रानाडा पर 2-1 की जीत के साथ जहां इस्पानियोल ने अच्छा स्थान हासिल किया वहीं ग्रानाडा को इस साल स्पेनिश लीग से बाहर होना पड़ रहा है।इस मैच में ग्रानाडा की ओर से एक आत्मघाती गोल हुआ। ग्रानाडा की ओर से एकमात्र गोल 22वें मिनट में आंद्रेस परेरा ने किया।