सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मनमोहन सिंह ने राजीव गांधी की जयंती पर किया नमन
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें नमन किया
नयी दिल्ली। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें नमन किया।
We spoke to the people of Amethi, who fondly recall former Prime Minister Rajiv Gandhi's efforts to develop Amethi. #RememberingRajivGandhi #RajivSadbhavnaDivas pic.twitter.com/4zt5NJonlY
LIVE: Congress leaders and workers pay tributes to former Prime Minister Rajiv Gandhi on his birth anniversary. #RememberingRajivGandhi #RajivSadbhavnaDivas https://t.co/MvBoK8fIcv
सोनिया गांधी, राहुल गांधी , डॉ सिंह , प्रियंका गांधी एवं उनके पति रावर्ट बढेरा , वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद तथा अन्य पार्टी कार्यकर्ता वीर भूमि पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
Congress President Rahul @RahulGandhi & Smt Priyanka Gandhi Vadra pay their respects to their father, the former Prime Minister Shri Rajiv Gandhi on his birth anniversary. #RememberingRajivGandhi #RajivSadbhavnaDivas pic.twitter.com/gT6PJscAx8
Former Prime Minister Dr Manmohan Singh paid tributes to former Prime Minister Rajiv Gandhi on his birth anniversary. #RememberingRajivGandhi #RajivSadbhavnaDivas pic.twitter.com/KbizQwV0xs
Smt Sonia Gandhi paid floral tributes to former Prime Minister Rajiv Gandhi on his birth anniversary. #RememberingRajivGandhi #RajivSadbhavnaDivas pic.twitter.com/NA0icnADAE
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “ राजीव गांधी एक सहृदयी, सौम्य और स्नेही शख्सियत थे , जिनके असामयिक निधन ने मेरे जीवन में गहरी शून्यता छोड़ी है। मुझे उनके साथ बीते दिन याद है। हमारी खुशकिस्मती थी कि उनके जीवित रहने के दौरान हमने कई जन्मदिन साथ मनाये। मैं उनकी कमी महसूस करता हूं , लेकिन उनकी यादें साथ रहेंगी।”
We spoke to the people of Amethi, who fondly recall former Prime Minister Rajiv Gandhi's efforts to develop Amethi. #RememberingRajivGandhi #RajivSadbhavnaDivas pic.twitter.com/4zt5NJonlY
20 अगस्त 1944 को जन्मे राजीव गांधी महज 40 वर्ष की आयु में देश के सातवें प्रधानमंत्री बने थे और 1984 से 1989 तक इस पद पर रहे। 21 मई 1991 को तमिलनाडु के पेरुम्बदूर में चुनावी रैली के दौरान लिट्टे के आत्मघाती हमले में उनकी मौत हो गयी थी।