राष्ट्रपति भवन में सुरक्षाकर्मियों की बैरक में जवान ने की खुदकुशी

राष्ट्रपति भवन में सुरक्षाकर्मियों की बैरक में सेना के एक जवान ने पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली।

Update: 2020-09-09 11:23 GMT

नयी दिल्ली । राष्ट्रपति भवन में सुरक्षाकर्मियों की बैरक में सेना के एक जवान ने पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस को बुधवार तड़के चार बजे सूचना मिली । जवान की पहचान तेक बहादुर थापा के रूप में हुई है। उसने बैरक नम्बर सी में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली।

उन्होंने कहा कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और फिलहाल खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 Full View

Tags:    

Similar News