चम्पावत जिले में तस्कर गिरफ्तार

उत्तराखण्ड में चम्पावत जिले के टनकपुर कोतवाली क्षेत्र में विशेष अभियान दल (एसओजी), पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने एक तस्कर को गिरफ्तार उसके कब्जे से गुलदार की एक खाल और मोटरसाइकिल बरामद की

Update: 2019-12-25 15:06 GMT

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड में चम्पावत जिले के टनकपुर कोतवाली क्षेत्र में विशेष अभियान दल (एसओजी), पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने एक तस्कर को गिरफ्तार उसके कब्जे से गुलदार की एक खाल और मोटरसाइकिल बरामद की है।

जिला पुलिस प्रवक्ता ने आज बताया कि संयुक्त टीम ने मंगलवार को मनिहारगोठ तिराहे पर एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से गुलदार की खाल और एक मोटरसाइकिल बरामद की।
उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी गोविन्द सिंह ज्याला चम्पावत जिले के टनकपुर कोतवाली क्षेत्र में नायकगोठ का रहने वाला है।

आरोपी और बरामद सामग्री को खटीमा वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।

Full View

Tags:    

Similar News