जबलपुर में स्मैक तरस्कर गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के जबलपुर में पुलिस ने मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया
By : एजेंसी
Update: 2019-08-04 16:45 GMT
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में पुलिस ने मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने आज यहां पत्रकारों को कहा कि बेलबाग थाना क्षेत्र के खटीक मोहल्ला में स्मैक की तस्करी के फिराक में खड़े लाली सोनकर (35) को कल गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने कहा कि आरोपी के पास से 100 ग्राम स्मैक जप्त की गई। स्मैक की कीमत 20 लाख रुपये बतायी जा रही है।