महराष्ट्र में कोरोना से छह और मौतें, आंकड़ा 32 पहुंचा

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से शनिवार को छह और मौतें हुई जिससे राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 32 पहुंच गया

Update: 2020-04-05 09:34 GMT

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से शनिवार को छह और मौतें हुई जिससे राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 32 पहुंच गया।

मृतकों में चार लोग मुंबई से और ठाणे जिले के मुमबरा तथा विदर्भ के अमरावती से एक-एक लोग शामिल हैं। इस बीच महाराष्ट्र में कोरोना के 145 नए मामले दर्ज हुए हैं और यहां कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 635 पहुंच गयी है।

राज्य के स्वाथ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि अब तक 52 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं।

Full View

Tags:    

Similar News