बाराबंकी में छह और मिले कोरोना पॉजिटिव
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में शनिवार को छह और कोरोना पॉजिटिव मिलने से जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 27 हो गयी है।
By : एजेंसी
Update: 2020-05-16 11:18 GMT
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में शनिवार को छह और कोरोना पॉजिटिव मिलने से जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 27 हो गयी है।
जिला अधिकारी डॉ0 आदर्श सिंह ने यहां बताया कि आज छह लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है । जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 27 हो गयी है। सभी मरीजों को एल वन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र को सील कर दिया गया है। पूरे इलाके को सैनिटाइज किया जा रहा है । मरीजों के संपर्क में आए अन्य लोगों का भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।