कटनी में छह और कोरोना संक्रमित मिले

मध्यप्रदेश के कटनी में छह और कोरोना संक्रमित मरीज पाए गये।

Update: 2020-07-14 11:31 GMT

कटनी । मध्यप्रदेश के कटनी में छह और कोरोना संक्रमित मरीज पाए गये।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस के निगम ने बताया कि कल रात जबलपुर स्थित आईसीएमआर से मिली कोरोना जांच रिपोर्ट में छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गये। यह सभी लोग एक ही परिवार से जुड़े है। इन सभी लोगों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब बढ़कर 42 हो चुकी है।
 

Full View

Tags:    

Similar News