अमृतसर में एचडीएफसी बैंक से छह लाख की लूट

पंजाब में अमृतसर के बंडाला में कुछ हथियारबंद लुटेरे एचडीएफसी बैंक की शाखा से पिस्तौल की नोक पर लगभग छह लाख रुपये लूट कर फरार हो गए।

Update: 2020-01-18 19:00 GMT

अमृतसर। पंजाब में अमृतसर के बंडाला में कुछ हथियारबंद लुटेरे एचडीएफसी बैंक की शाखा से पिस्तौल की नोक पर लगभग छह लाख रुपये लूट कर फरार हो गए।

घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को कुछ लुटेरे अपराह्न दो बजे पिस्तौल की नोक पर लगभग छह लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। भागते समय लुटेरे सीसीटीबी कैमरे का सीवीआर भी अपने साथ ले गए हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस बैंक लुटेरों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

Full View

Tags:    

Similar News