बिहार में पुलिस ने बरामद किया छह देशी बम

बिहार में रोहतास जिले के नगर थाना क्षेत्र के शेरशाह मकबरा के निकट से पुलिस ने कल देर रात छह देशी बम बरामद किया

Update: 2018-04-09 11:02 GMT

सासाराम। बिहार में रोहतास जिले के नगर थाना क्षेत्र के शेरशाह मकबरा के निकट से पुलिस ने कल देर रात छह देशी बम बरामद किया।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार शेरशाह मकबरा के निकट सड़क किनारे से लावारिस हालत में पड़ा हुआ छह देशी बम बरामद किया गया है।

बम निरोधक दस्ता की मदद से बम को निष्क्रिय कर दिया गया है।

सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।


 

Tags:    

Similar News