साप्ताहिक बाजार डेल्टा एक में चलाया गया सिंगल यूज़ प्लास्टिक अभियान
सेक्टर डेल्टा एक में प्लास्टिक पॉलिथीन पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया;
By : देशबन्धु
Update: 2023-01-07 04:07 GMT
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर डेल्टा एक में प्लास्टिक पॉलिथीन पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना एवं रेहडी पटरी वाले अपने दुकानों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक को न रखे की अपील की गई।
जो भी ग्राहक बाजार आ रहा है। वह अपने साथ कपड़े का थैला घर से साथ लाए आने वाले आगामी दिनों में ऐसा न करने पर चालान किए जाएंगे। जो व्यक्ति पॉलिथीन मांगता पाया गया या जो दुकानदार पॉलिथीन दे रहा है उन सभी का चालान किया जाएगा एव कैनोपी लगाकर थैला भी दिए गए जिसका शुल्क 20 रुपए रखा गया कुछ ग्राहकों ने थैला भी खरीदे इस अभियान से समुदाय में जागरूकता आएगी ।