कर्नाटक में मंदिर से चांदी के दरवाजे, अन्य वस्तुएं चोरी
कर्नाटक में कुंडापुर के बडकेरे लक्ष्मीजर्नादन मंदिर से 10 लाख रुपये के चांदी के गहने चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है।
By : एजेंसी
Update: 2020-02-27 16:28 GMT
कुन्डापुर। कर्नाटक में कुंडापुर के बडकेरे लक्ष्मीजर्नादन मंदिर से 10 लाख रुपये के चांदी के गहने चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। चोरी की यह घटना बुधवार रात में हुई।
पुलिस के अनुसार चोरों ने मंदिर के चांदी से मढ़े दरवाजे और चांदी की अन्य वस्तुएं चोरी कर ली। मंदिर में स्थापित सीसीटीवी डीवीआर और एलईडी टीवी भी गायब है। इनकी कीमत 50 हजार रुपये है।
बयन्डूर थाने के पुलिसकर्मियों ने मौके का दौरा कर पूरे परिसर की जांच की है।