छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में चुनाव प्रचार करेंगे सिद्धू

कांग्रेस ने कहा कि पूर्व क्रिकेटर एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिंद्धू छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे

Update: 2018-11-16 01:09 GMT

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि पूर्व क्रिकेटर एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिंद्धू छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। 

श्री सिद्धू पंजाब सरकार में मंत्री हैं और वह 16, 17 और 18 नवंबर को छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करेंगे। इसके बाद वह मध्य प्रदेश और राजस्थान में चार दिनों तक चुनाव प्रचार करेंगे। 

कांग्रेस पार्टी ने कहा कि राज्यों की प्रदेश कांग्रेस समितियों की ओर से प्रचार के विस्तृत कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी जायेगी।

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा जबकि मध्य प्रदेश और राजस्थान में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में क्रमश: 28 नवंबर और सात दिसंबर को होंगेे। 

Full View

Tags:    

Similar News