सिद्धार्थ , परिणीति की फिल्म 'जबरिया जोड़ी' का पोस्टर रिलीज

 बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा एक बार फिर से जोड़ी जमाने जा रहे

Update: 2018-08-21 12:10 GMT

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा एक बार फिर से जोड़ी जमाने जा रहे हैं।

सिद्धार्थ और परिणीति ने फिल्‍म 'हंसी तो फंसी' में साथ काम किया था। अब यह जोड़ी सिल्वर स्‍क्रीन पर फिर साथ नजर आने वाली है।दोनों निर्देशक प्रशांत सिंह की आने वाली फिल्म 'जबरिया जोड़ी' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्‍म की शूटिंग शुरू हो गई है और फिल्‍म का पहला लुक सामने आया है। फिल्‍म के पहले पोस्‍टर में सिद्धार्थ और परिणीति बेहद रोमांटिक अंदाज में एक दूसरे को देखते और सेल्‍फी खींचते नजर आ रहे हैं. लेकिन इस रोमांटिक अंदाज के बीच में एक दुल्‍हा बेहोशी की हालत में पड़ा है. दरअसल यह फिल्‍म दुल्‍हे किडनैप करने के कॉन्‍सेप्‍ट पर बनने वाली है।

दूसरे पोस्‍ट में परिणीति और सिद्धार्थ एक बजार में रोमांटिक होते दिख रह हैं, जहां पीछे 'वॉट्सएप चाउमिन' और ' मुर्ग डोनाल्‍ड' जैसे दुकानों के बैनर भी लगे दिख रहे हैं. फिल्‍म में इन दोनों का नाम अभय और ब‍बली है।फिल्‍म की शूटिंग लखनऊ में शुरू हो चुकी है।यह फिल्‍म बिहार की प्रसिद्ध 'पकड़वा विवाह' की प्रथा पर बनने जा रही है, जिसका पहले टाइटल 'शॉटगन शादी' था।
 

Tags:    

Similar News