टाइगर के बिना वॉर नही बनाते सिद्धार्थ आनंद

बॉलीवुड निर्देशक सिद्धार्थ आनंद का कहना है कि वह टाइगर श्राफ के बिना फिल्म ‘वॉर’ नहीं बनाते।

Update: 2019-09-14 10:58 GMT

मुबई । बॉलीवुड निर्देशक सिद्धार्थ आनंद का कहना है कि वह टाइगर श्राफ के बिना फिल्म ‘वॉर’ नहीं
बनाते।
सिद्धार्थ आनंद इन दिनों फिल्म वॉर बना रहे हैं। वॉर में ऋतिक रौशन, टाइगर श्राफ और वाणी कपूर की अहम
भूमिका है। ऋतिक रोशन ने हाल ही में फिल्म ‘वॉर’ के को-स्टार टाइगर श्रॉफ की जमकर तारीफ करते हुए कहा था
कि टाइगर के बिना वे इस फिल्म में काम नहीं करते। सिद्धार्थ आनंद ने भी कहा है कि टाइगर के बिना वे इस फिल्म
को नहीं बनाते।
सिद्धार्थ आनंद ने बताया कि फिल्म के लिये मेरी पहली पसंद ऋतिक थे, क्योंकि हम पहले भी साथ काम कर चुके
हैं, बैंग बैंग के बाद में उनके लिए कुछ लिख रहा था, किस्मत से उन्हें ये स्क्रिप्ट काफी पसंद आई, मैं जानता था कि यदि
इस फिल्म में ऋतिक हैं, तो दूसरा टाइगर के अलावा कोई नहीं हो सकता। टाइगर इस फिल्म को नहीं करते तो मेरे
लिए इसे बनाना काफी मुश्किल होता, मैं इस फिल्म को बंद कर देता और फिर कुछ और लिखता, ऐसा कोई नहीं है
जो टाइगर को रिप्लेस कर सके।

Full View

Tags:    

Similar News