श्रद्धा कपूर ने शेयर की शक्ति कपूर की 55 साल पुरानी तस्वीर

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपने पिता शक्ति कपूर की 55 साल पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की

Update: 2019-10-07 13:39 GMT

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपने पिता शक्ति कपूर की 55 साल पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

श्रद्धा कपूर ने 55 साल पुरानी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जो उनके पापा शक्ति कपूर के स्कूल दिनों की है। शक्ति कपूर स्कूल क्रिकेट टीम के कैप्टन हुआ करते थे।

श्रद्धा कपूर ने अपने पापा के स्कूल के दिनों की यह ब्लैक ऐंड वाइट तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'मेरे डैड को देखिए! यह करीब 55 साल पहले की तस्वीर है जब पापा स्कूल क्रिकेट टीम के कैप्टन हुआ करते थे।' इस तस्वीर में सबसे पीछे मौजूद लाइन में बीच में नजर आ रहे हैं शक्ति कपूर।

हाल ही में फिल्म 'साहो' और 'छिछोरे' में नजर आ चुकीं श्रद्धा कपूर अब 'स्ट्रीट डांसर', और 'बागी 3' जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

Full View

Tags:    

Similar News