छत्तीसगढ़: 6 दुकानें सील , 7 उर्वरक फर्मो के संचालक को नोटिस
छत्तीसगढ़ में खाद वितरण में गड़बड़ी करने वालों पर खास नजर रखी जा रही है, जो भी कारोबारी इस तरह की गतिविधियों में लिप्त है, उनके खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी है।
रायपुर: छत्तीसगढ़ में खाद वितरण में गड़बड़ी करने वालों पर खास नजर रखी जा रही है, जो भी कारोबारी इस तरह की गतिविधियों में लिप्त है, उनके खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में छह दुकानों को सील किया गया है और सात फर्मो के संचालकों केा नेाटिस जारी किए गए हैं। आधिकारिक जानकारी में बताया गया है कि खरीफ सीजन के मद्देनजर खाद एवं बीज की गुणवत्ता एवं वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसमें गड़बड़ी करने वाली फर्मो के विरुद्ध कार्रवाई का सिलसिला भी जारी है। बीते रोज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में रासायनिक उर्वरकों के विक्रय में गड़बड़ी का मामला पकड़ में आने पर छह दुकानें सील करने साथ ही सात फर्मो के संचालकों को नोटिस जारी कर उनसे जबाव तलब किया गया है।
बताया गया है कि बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा की गई जांच-पड़ताल के दौरान विक्रेता फर्मो में मिली गड़बड़ी के चलते तीन फर्मो की दुकानों को 21 दिन के लिए एवं तीन फर्मो की दुकानों को सात दिन खाद की बिक्री करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है, इसी तरह जिलें के सात दुकानों को नोटिस जारी किया गया है।