'जुड़वा-2' के गाने 'टन टना टन' की शूटिंग पूरी
आगामी फिल्म 'जुड़वा-2' के गाने 'टन टना टन' की शूटिंग पूरी हो गई है। अभिनेता वरुण धवन ने कहा कि यह गीत खास है
By : एजेंसी
Update: 2017-06-26 16:14 GMT
मुंबई। आगामी फिल्म 'जुड़वा-2' के गाने 'टन टना टन' की शूटिंग पूरी हो गई है। अभिनेता वरुण धवन ने कहा कि यह गीत खास है। वरुण ने रविवार को ट्विटर पर गाने की एक झलक पेश की, जहां वह अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडिज, निर्देशक डेविड धवन और यूनिट के सदस्यों के साथ कदम थिरकाते नजर आ रहे हैं।
वरुण ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, "'टन टना टन' गाने की शूटिंग पूरी.. 'जुड़वा-2'। यह गीत खास है।" 'टन टना टन' 1997 की फिल्म 'जुड़वा' के लोकप्रिय गाने की रीमेक है। यह गाना सलमान खान, करिश्मा कपूर और रंभा पर फिल्माया गया था। फिल्म 'जुड़वा-2' सलमान खान अभिनीत फिल्म 1997 के फिल्म की रीमेक है। इस फिल्म में वरुण के साथ जैकलीन, तापसी पन्नू और अनुपम खेर भी हैं।