शिवराज सरकार ने लोगों की उम्मीदें तोड़ी: कमलनाथ

 कांग्रेस के मध्यप्रदेश प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ ने आज शहरी विकास के आंकड़ों को लेकर प्रदेश सरकार पर लोगों की उम्मीदें तोड़ने का आरोप लगाया है

Update: 2018-10-27 15:21 GMT

भोपाल।  कांग्रेस के मध्यप्रदेश प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ ने आज शहरी विकास के आंकड़ों को लेकर प्रदेश सरकार पर लोगों की उम्मीदें तोड़ने का आरोप लगाया है।

-सवाल नंबर आठ -

मोदी और मामा ने कहा,"मिलेगा शहरी विकास का मौका",
मगर ऊँट के मुँह में जीरा झोंका।
मामा, शहरों को सपने बेचे हज़ार, मगर उम्मीदों को क्यों किया तार -तार ?
1/8 pic.twitter.com/i5ijj2GvND

— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) October 27, 2018


 

अपने '40 दिन, 40 सवालों' की श्रृंखला में आज कमलनाथ ने केंद्र सरकार पर प्रदेश की विभिन्न योजनाओं के लिए पर्याप्त राशि भी नहीं भेजने का आरोप लगाया है। इसी क्रम में उन्होंने अमृत योजना, स्मार्ट सिटी परियोजना, स्वच्छ भारत परियोजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के आंकड़े पेश किए हैं।

1) अमृत ( AMRUT ) -25-6-2015 को लॉन्च किया गया।
2015 से 2018-
प्रोजेक्ट स्वीकृत 6200.62 करोड़, भेजे सिर्फ़ 528.31 करोड़, मामा ने ख़र्च किये सिर्फ़ 389.75 करोड़ ।
वर्ष 2015-16 - (134 cr ),2016-17-(172cr) ,2017-18(211.61cr)
2/8

— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) October 27, 2018


 

3) स्वच्छ भारत का पीटा सिर्फ़ ढिंढोरा। मध्यप्रदेश में कुल ख़र्च किए सिर्फ 721- करोड़।
वर्ष 2015-16 में 135.80करोड़ ,वर्ष 2016-17 में 270 करोड़ वर्ष 2017-18 में मात्र 293 करोड़।
4/8

— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) October 27, 2018


 

साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि आवंटित राशियों में से भी सरकार ने बहुत कम राशि खर्च की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में कुल चार लाख 59 हजार 395 घर बनने थे, लेकिन मात्र 33 हजार 765 पूरे हुए हैं।

4) प्रधानमंत्री आवास योजना -
केंद्र ने स्वीकृत किये 7007.38करोड़, केंद्र ने भेजे 1488.64 करोड़ ,घर बनने थे -4लाख 59हजार 395, घर पूरे हुए --33 हजार765 ।
5/8

— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) October 27, 2018


 

5)मोदी-मामा एक समान,
भाषणों के अलावा दूजा नहीं काम।
ख़ुद मोदी सरकार की पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी की रिपोर्ट कहती है कि मोदी सरकार ने शहरी विकास के उनके ड्रीम प्रोजेक्ट में अब तक मात्र 21.6% राशि ही ख़र्च की है ।
6/8

— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) October 27, 2018


 

Full View

Tags:    

Similar News