शिवराज ने लगाए पीपल, अमरूद और शहतूत के पौधे

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधा लगाने के संकल्प के बीच आज यहां राज्य के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा के साथ पौधरोपण किया

Update: 2023-03-16 16:34 GMT

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधा लगाने के संकल्प के बीच आज यहां राज्य के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा के साथ पौधरोपण किया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री सखलेचा के साथ पीपल, अमरूद और शहतूत के पौधे लगाए। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Full View

Tags:    

Similar News