PM मोदी को नए संसद भवन की आधारशिला रखने पर शिवराज ने दी शुभकामनाएं

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नए संसद भवन की आधारशिला रखने पर शुभकामनाएं प्रेषित की है

Update: 2020-12-10 16:02 GMT

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नए संसद भवन की आधारशिला रखने पर शुभकामनाएं प्रेषित की है।

शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्वीट के माध्यम से यह शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज दिल्ली में “लोकतंत्र के मंदिर” नवीन संसद भवन और सेंट्रल विस्टा परियोजना की आधारशिला रखी गयी है। इस शुभ अवसर पर मैं उन्हें और देश की जनता को शुभकामनाएँ देता हूँ। जनकल्याण का यह क्रम निरंतर जारी रहेगा।’

आपको बता दें कि शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी को पूजा करते हुए भी लाइव देखा था और उसको लेकर ट्वीट भी किया था।

Tags:    

Similar News