शिव डहरिया का भाटापारा में भव्य स्वागत

छत्तीसगढ़ सरकार में नगरीय प्रशाशन मंत्री बनने के बाद जिले में प्रथम नगर आगमन पर डॉ शिव कुमार डहरिया का जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश यदु के नेतृत्व में कांग्रेस जनो ने अभूतपूर्व स्वागत किया

Update: 2018-12-29 15:01 GMT

भाटापारा। छत्तीसगढ़ सरकार में नगरीय प्रशाशन मंत्री बनने के बाद जिले में प्रथम नगर आगमन पर डॉ शिव कुमार डहरिया का जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश यदु के नेतृत्व में कांग्रेस जनो ने अभूतपूर्व स्वागत किया, इस दौरान मंत्री ने समस्त कार्यकर्ताओ से मुलाकात की और कांग्रेस नेताओ ने उन्हें भाटापारा आने का निमन्त्रण भी दिया और बलौदा भाटापारा के मध्य पुन: सिटी बस चलाने की मांग रखी। प्रदेश कांग्रेस सरकार के केबिनेट मंत्री के रूप में गुरुवार को डॉ शिव कुमार डहरिया का जिला मुख्यालय में आगमन हुआ।

चुनाव जितने और प्रदेश सरकार में केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त करने के बाद प्रथम जिला प्रवास पर स्थानीय कांग्रेस जनो में काफी उत्साह देखा गया ,नगर के कांग्रेसजनों में,प्रदेश सचिव गणेश सिंह धुव,जिला महामन्त्री मनोज जैन ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद अग्रवाल,पार्षद नान्हू राम सोनी ,पूर्व एल्डरमेन रसीद चौहान आदि कांगेस जनो ने बलौदा पहुँचकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश यदु के नेतृत्व में डॉ शिव कुमार डहरिया का अभूतपूर्व स्वागत किया,भाटापारा के कांग्रेस जनो ने बलौदा बाजार भाटापारा के मध्य बन्द सिटी बस को पुन: चलाने की मांग उनके समक्ष रखी,जिस पर उन्होंने शीघ्र निर्णय लेने की बात कही।

इस दौरान डॉ डहरिया ने वहा उपस्थित कांगेस जनो से मुलाकत की, वही समस्त कांगेस जनो ने डॉ शिव कुमार डहरिया को नगरीय प्रशासन मंत्री का पद मिलने पर बधाई दी। यहाँ से गए कांग्रेजनो ने डॉ डहरिया को भाटापारा आगमन का निमन्त्रण दिया,जिसे उन्होंने स्वीकारते हुए शीघ्र आने का भरोसा जताते हुए सभी कार्यकर्ताओ को धन्यवाद दिया।

Full View

Tags:    

Similar News