शीला दीक्षित का निधन दिल्ली के लिए बड़ी क्षति : केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने आज अपनी पूर्ववर्ती समकक्ष शीला दीक्षित के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली के लिए उनके किए कार्यो को हमेशा याद रखा जाएगा

Update: 2019-07-20 18:41 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज अपनी पूर्ववर्ती समकक्ष शीला दीक्षित के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली के लिए उनके किए कार्यो को हमेशा याद रखा जाएगा। केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, "अभी-अभी शीला दीक्षित जी के निधन की दुखद खबर सुनी। यह दिल्ली के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके द्वारा किए गए कार्यो को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।"

लगातार तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं (1998-2013) शीला का 81 वर्ष की उम्र में आज निधन हो गया। 

Full View

Tags:    

Similar News