शांत्री बाई महाविद्यालय ने बाजी मारी
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत अंतर महाविद्यालयीन स्वीप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन मिनी स्टेडियम महासमुंद में आयोजित किया गया
महासमुंद। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत अंतर महाविद्यालयीन स्वीप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन मिनी स्टेडियम महासमुंद में आयोजित किया गया।
जिसमें पहला मैच इंडियन कालेज महासमुंद एवं शांत्रीबाई कालेज के बीच खेला गया। मैच का शुभारंभ के अवसर पर शासकीय पीजी महाविद्यालय महासमुंद के प्राचार्य डॉ. एस.के. चटर्जी ने किया। टास शांत्रीबाई महाविद्यालय ने जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।
इंडियन कॉलेज ने निर्धारित 10 ओव्हर में 6 विकेट के नुकसान पर 64 रन बनाए। वहीं शांत्री बाई महाविद्यालय ने निर्धारित लक्ष्य को अंतिम ओव्हर के चौथी गेंद पर प्राप्त कर लिया तथा 7 विकेट से जीत दर्ज की। मैंच के निर्णायक के रूप से मनीष चंद्राकर एवं सुभाष मंडल थे।
इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी डॉ. मालती तिवारी एवं विधानसभा नोडल अधिकारी अजय कुमार राजा एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। स्वीप क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत दूसरा मैच 25 अक्टूबर को जय हिन्द कालेज महासमुंद व पी.जी. कालेज महासमुंद के बीच खेला जाएगा। फाईनल मैच 28 अक्टूबर को खेला जाएगा।