शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट,213 अंक गिरा सेंसेक्स

देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में आज गिरावट का रुख

Update: 2019-05-08 12:03 GMT

मुंबई। देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में आज गिरावट का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.43 बजे 215.82 अंकों की गिरावट के साथ 38,060.81 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 66.75 अंकों की कमजोरी के साथ 11,431.15 पर कारोबार करते देखे गए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 32.45 अंकों की गिरावट के साथ 38,244.18 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 19.2 अंकों की कमजोरी के साथ 11,478.70 पर खुला।

Full View

Tags:    

Similar News