नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 17 पेटी शराब बरामद
पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कल नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 17 पेटी शराब बरामद जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
By : एजेंसी
Update: 2018-05-22 11:25 GMT
सिद्धार्थ नगर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से लगती नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर गुजरोलिया गांव के पास सशस्त्र सीमा बल और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कल नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 17 पेटी शराब बरामद जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि शराब तस्कर संतोष कुमार बरामद शराब को टेंपो में नेपाल से ला रहा था तो टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान उसे शराब सहित दबोच लिया। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर शोहरतगढ़ थाने के गौन चौरा गांव का निवासी है।