अफगानिस्तान में सात आतंकी ढेर, तीन पुलिसकर्मी मारे गये

अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत कुंदुज में आज तड़के आतंकवादियों और पुलिसकर्मियों के बीच मुठभेड़ की दो घटनाओं में सात आतंकवादी मारे गये

Update: 2019-05-26 11:49 GMT

कुंदुज। अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत कुंदुज में आज तड़के आतंकवादियों और पुलिसकर्मियों के बीच मुठभेड़ की दो घटनाओं में सात आतंकवादी मारे गये और छह अन्य घायल हो गये जबकि तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी तथा सात अन्य घायल हो गये।

प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता इस्मातुल्लाह मुरादी ने बताया कि कुंदुज शहर के पुलिस जिला 3 के जाखिल स्थित सुरक्षा चौकी पर रविवार को तड़के आतंकवादियों ने हमला कर दिया। पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई के बाद शुरू हुए मुठभेड़ के दौरान चार हमलावर मारे गये जबकि दा पुलिस अधिकारी भी मारे गये।

उसी समय कुंदुज शहर के बाहर चाहर दारा जिले के साइचिनार इलाके में इसी प्रकार की घटना में तीन तालिबान आतंकवादी मारे गये जबकि एक पुलिस अधिकारी की भी मौत हो गयी। 

स्थानीय अधिकारी ने रविवार को बताया कि दोनों घटनाओं के दौरान सात पुलिसकर्मी घायल हो गये जबकि छह आतंकवादी भी घायल हुए हैं।

युद्धग्रस्त देश के 34 प्रांतों में से 20 से अधिक में सुरक्षा बलों और तालिबान आतंकवादियों के बीच झड़प अप्रैल की शुरुआत से जारी हैं। तालिबान ने अप्रैल में विद्रोही आक्रमण शुरू किया था। 
Full View

Tags:    

Similar News