पीलीभीत में में भीषण सड़क हादसा कार सवार सात लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले के जहानाबाद क्षेत्र में आज तेज रफ्तार उत्तराखण्ड रोड़वेज की बस और कार के बीच हुई भिड़त में सात लोगों की मौत

Update: 2019-07-26 16:59 GMT

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले के जहानाबाद क्षेत्र में आज तेज रफ्तार उत्तराखण्ड रोड़वेज की बस और कार के बीच हुई भिड़त में सात लोगों की मौत हो गई और एक बच्चा घायल है।

पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बरेली-पीलीभीत राष्ट्रीय राजमार्ग पर खगड़िया पुल के निकट आज लगभग दो बजे कार और टकरपुर डिपो की बस की आमने-सामने टक्कर हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि छह लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई । हादसे में घायल दो बच्चों में से एक ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। मृतकों में दो बच्चे ,दो महिलाएं एवं ती तीन पुरुष हैं।

उन्होंने बताया शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार सवार सभी लोग अलीगढ़ के छर्रा इलाके के रहने वाले हैं और बालक का मुडंन कराकर वापस लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद वाहनों की लम्बी कतार लग गई। बारिश के कारण जाम हटाने में परेशानी हो रही है।

Full View

 

Tags:    

Similar News