यूपी के सहारनपुर में सिपाही ने अधिकारियों पर लगाए संगीन आरोप
उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के थाना बेहट के एक सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने से पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया है
By : एजेंसी
Update: 2018-08-02 13:36 GMT
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के थाना बेहट के एक सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने से पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया है।
बेहट थाने में तैनात सिपाही प्रवीण कुमार ने विडियो मे सहारनपुर के वरिष्ठ खनन अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष का खनन माफियाओ के साथ मिलीभगत होने का आरोप लगाया है। साथ पुलिस द्वारा जान से मारने की धमकी व जेल भेजने की धमकी की बात कही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र अग्रवाल ने आज बताया कि वीडियो की जांच करायी जा रही है। पहले भी इस सिपाही द्वारा लगाये गये आरोपों की करायी गयी मगर जांच में पुष्टि नहीं हुई ।
अग्रवाल ने बताया कि पुलिस के अधिकार सीमित है। उसके बावजूद पुलिस ने हाल ही में एक बड़़े खनन माफिया पर कार्यवाही कर उसे जेल भेजा है।