सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी में 9100 से ऊपर

घरेलू शेयर बाजार में गुरूवार को भी आरंभिक कारोबार के दौरान तेजी का सिलसिला जारी रहा। सेंसेक्स पिछले सत्र से 200 अंकों से ज्यादा उछला और निफ्टी भी 9100 के उपर बना हुआ था

Update: 2020-05-21 10:50 GMT

मुंबई । घरेलू शेयर बाजार में गुरूवार को भी आरंभिक कारोबार के दौरान तेजी का सिलसिला जारी रहा। सेंसेक्स पिछले सत्र से 200 अंकों से ज्यादा उछला और निफ्टी भी 9100 के उपर बना हुआ था। सुबह 9:43 बजे सेंसेक्स 172.81 अंकों यानी 0.56 फीसदी की तेजी के साथ 30,991.42 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 53.40 अंकों यानी 0.59 फीसदी की तेजी के साथ 9119.95 पर कारोबार कर रहा था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सत्र के आरंभ में पिछले सत्र से 85.68 अंकों की बढ़त के साथ 30,904.29 पर खुला और 31,029.70 तक चढ़ा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र से 12.90 अंकों की बढ़त के साथ 9079.45 पर खुला और 9130 तक उछला।

बाजार के जानकार बताते हैं कि लॉकडाउन में दी गई ढील से बाजार में तेजी का माहौल बना है, खासतौर से घरेलू हवाई सेवा बहाल होने से एविएशन कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी जा रही है।

आरंभिक सत्र के दौरान लिवाली बढ़ने से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने बढ़त बनाई हालांकि विदेशी बाजारों से बहुत उत्साहवर्धक संकेत नहीं मिला 

Full View

Tags:    

Similar News