सेंसेक्स 900 अंक लुढ़का, निफ्टी 277 अंक गिरा

घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को फिर कोहराम मचा हुआ था। सेंसेक्स आरंभिक कारोबार के दौरान 900 अंक से ज्यादा टूटा और निफ्टी में भी 277 अंकों की गिरावट आई

Update: 2020-04-21 11:11 GMT

मुंबई । घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को फिर कोहराम मचा हुआ था। सेंसेक्स आरंभिक कारोबार के दौरान 900 अंक से ज्यादा टूटा और निफ्टी में भी 277 अंकों की गिरावट आई। तेल के दाम में आई भारी गिरावट के कारण विदेशी शेयर बाजारों से मिले कमजोर संकेतों से भारतीय शेयर बाजार में शुरूआती कारोबार के दौरान बिकवाली का भारी दबाव रहा।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से सेंसेक्स 811.81 अंकों की गिरावट के साथ 30,836.19 पर खुला और 30698.99 तक लुढ़का।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र से 244.9 अंकों की गिरावट के साथ 9016.95 पर खुला और 8984.95 तक लुढ़का।

Full View

Tags:    

Similar News