जेएनपीए में कल सेवानिवृत पुलिस उप निरीक्षकों का सेमीनार

मध्यप्रदेश के सागर में स्थित जवाहर लाल नेहरू पुलिस अकादमी (जेएनपीए) में सेवानिवृत्‍त उप निरीक्षकों के लिए तीन दिवसीय विशेष सेमीनार आयोजित जायेगा।

Update: 2020-02-27 18:11 GMT

सागर। मध्यप्रदेश के सागर में स्थित जवाहर लाल नेहरू पुलिस अकादमी (जेएनपीए) में सेवानिवृत्‍त उप निरीक्षकों के लिए तीन दिवसीय विशेष सेमीनार आयोजित जायेगा।

यह सेमीनार कल 28 फरवरी से शुरू होकर 1 मार्च तक चलेगा।

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सेमीनार में खासतौर पर उन सेवानिवृत वरिष्‍ठ उप निरीक्षकों को आमंत्रित किया गया है, जिन्‍होंने वर्ष 1947 से 1969 तक की अवधि में बुनियादी प्रशिक्षण लिया था। सेवानिवृत उप निरीक्षकों के अनुभवों का लाभ लेने के मकसद से इस सेमीनार का आयोजन किया गया है।

Full View

Tags:    

Similar News