जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आतंकवादी को गिरफ्तार किया
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया
By : एजेंसी
Update: 2018-02-09 16:11 GMT
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को गिरफ्तारम है।
आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों और पुलिस ने बडगाम में एक स्थान पर छापा मारकर एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया।
आतंकवादी की पहचान इमरान फारूक के रूप में की गयी है। गिरफ्तार आतंकवादी से पूछताछ की जा रही है।