एसईसीएल कर्मी के खाते से 80 हजार गायब

एक एसईसीएल कर्मी के बैंक खाते से 80 हजार रुपए गायब किए जाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया

Update: 2018-09-10 15:39 GMT

कोरबा। एक एसईसीएल कर्मी के बैंक खाते से 80 हजार रुपए गायब किए जाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

जानकारी के अनुसार कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम हुंकरा निवासी छतराम यादव पिता संतोष यादव एसईसीएल कर्मचारी है। ढेलवाडीह की एसबीआई शाखा में उसका बैंक खाता है।

गत दिवस वह अपना कार्ड लेकर रकम निकालने एटीएम गया लेकिन एटीएम से रकम निकासी नहीं होने पर वह कारण जानने ढेलवाडीह एसबीआई शाखा प्रबंधक के पास पहुंचा। खाते का ब्यौरा जांच कर प्रबंधक ने उसे बताया कि उसके खाते में रकम नहीं है। खाते से 2 हजार, 20 हजार, 18 हजार रुपए निकासी करने के अलावा 40 हजार रुपए हलके पीर पटेल के खाते में हस्तांतरित किया गया है। पीड़ित खदान कर्मी ने इसकी रिपोर्ट कटघोरा थाना में दर्ज कराई है।  

Tags:    

Similar News