स्काऊट एंड गाइड आज करेगा वन औषधि पौधों का वितरण
सोमवार को 11 बजे कमलविहार चौक बोरियाखुर्द में जिला संघ भारत स्काऊट एंड गाइड रायपुर के तत्वाधान में पंकज शर्मा महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा वनोषधियों के पौधों का निशुल्क वितरण किया जायेगा
By : देशबन्धु ब्यूरो
Update: 2020-10-19 04:05 GMT
रायपुर। सोमवार को 11 बजे कमलविहार चौक बोरियाखुर्द में जिला संघ भारत स्काऊट एंड गाइड रायपुर के तत्वाधान में पंकज शर्मा महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा वनोषधियों के पौधों का निशुल्क वितरण किया जायेगा। भारत स्काऊट एंड गाइड रायपुर जिला के मुख्य आयुक्त सुरेश शुक्ला ने कहा कि कोरोना जैसी भयावह महामारी से बचाव का एक सहज आसान उपाय ओषधीय पौधों में है जो हमारी पुरातन पद्धति आयुर्वेद में भी उल्लेखित हैं।
परम्परागत रुप मे भी हम इनका सेवन घरों में करते सदियों से करते आये हैं। जैसे तुलसी, गिलोय, अश्वगन्धा, हर्रा बहेरा आदि।