छिंदवाड़ा में साइंस सेंटर खुलेगा: शर्मा
मध्यप्रदेश के जनसम्पर्क मंत्री पी सी शर्मा ने कहा कि छिंदवाड़ा में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग साइंस सेंटर शुरू करेगा
By : एजेंसी
Update: 2019-09-13 03:52 GMT
भोपाल। मध्यप्रदेश के जनसम्पर्क मंत्री पी सी शर्मा ने कहा कि छिंदवाड़ा में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग साइंस सेंटर शुरू करेगा।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार नगरीय विकास मंत्री जयवर्द्धन सिंह, छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ, मध्यप्रदेश कौंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नालॉजी के महानिदेशक के साथ आज मंत्रालय मेँ हुई बैठक में चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया। श्री शर्मा ने छिंदवाड़ा में साइंस सेंटर शुरू करने के निर्णय की जानकारी दी।
श्री शर्मा ने बताया कि सांसद श्री नकुलनाथ, मंत्री श्री सिंह और एमपीसीएसटी के महानिदेशक से सेंटर के संबंध में विस्तार से चर्चा होने के बाद यह निर्णय लिया गया है।