फिल्म सिटी के सांस्कृतिक विकास में मदद करेंगी सयाली

'रोड किसी के बाप की नहीं है' अभियान के मौलिक विचारकों में से एक सयाली कुलकर्णी को दादासाहेब फाल्के फिल्म सिटी के सांस्कृतिक विकास के लिए निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

Update: 2019-08-28 12:08 GMT

मुंबई । 'रोड किसी के बाप की नहीं है' अभियान के मौलिक विचारकों में से एक सयाली कुलकर्णी को दादासाहेब फाल्के फिल्म सिटी के सांस्कृतिक विकास के लिए निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। यह कदम इसलिए उठाया गया है, ताकि फिल्म सिटी के रूप में लोकप्रिय दादासाहेब फाल्के फिल्म के सांस्कृतिक विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रगतिशील ऊर्जा और विचारों को तरोताजा किया जा सके।

सयाली ने कहा, "मैं इस नियुक्ति से बहुत खुश और उत्साहित हूं, क्योंकि यह अपने साथ बहुत जिम्मेदारी और शानदार अवसर लेकर आया है। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगी और सांस्कृतिक समुदाय में योगदान देने और सकारात्मक क्रांति लाने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगी।"


Full View

Tags:    

Similar News