सावन झूला का आयोजन
नगर के श्री सत्यनारायण मंदिर (कंसारी समाज) के विशाल प्रांगण में श्रावण झूला के पावन अवसर पर श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का मंगलमय धार्मिक आयोजन चल रहा है
नवापारा। नगर के श्री सत्यनारायण मंदिर (कंसारी समाज) के विशाल प्रांगण में श्रावण झूला के पावन अवसर पर श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का मंगलमय धार्मिक आयोजन चल रहा है।
इस अवसर पर प्रथम दिवस भव्य कलश यात्रा, श्रीमद् भागवत महापुराण की स्थापना पूजन एवं महात्मवर्णन हुआ।
द्वितीय दिवस श्रीमद् भागवत महापुराण का मंगलाचरण की व्याख्या की गई, वहीं पूरे मानव का परम कर्तव्य क्या है? मरणासन्न व्यक्ति को क्या करना चाहिए? इन सभी प्रश्नों का सुंदरतम समाधान प्रस्तुत करते हुए कहा गया कि भगवत भक्ति ज्ञान विज्ञान प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का परम लक्ष्य होना चाहिये। भागवत प्रवक्ता परीव्रजिका कुमारी शंकर वेदांत भारती जी ने बताया।
भगवद अवतारों का एवं श्री नारद के पूर्व जीवन का वर्णन किया गया ।चतूरू श्लोकी भागवत के द्वारा परमात्मा की सर्वव्यापकता सर्वझता एवं शक्तिमत्ता का हृदय ग्राह्य विशद वर्णन हुआ ।