संजय दत्त प्रोडक्शन की 3 फिल्मों में काम करेंगे सत्यजीत
प्रस्थानम' के युवा अभिनेता सत्यजीत दुबे के साथ संजय दत्त की प्रोडक्शन हाउस ने तीन फिल्मों में काम करने का करार किया है।
मुंबई । 'प्रस्थानम' के युवा अभिनेता सत्यजीत दुबे के साथ संजय दत्त की प्रोडक्शन हाउस ने तीन फिल्मों में काम करने का करार किया है। साल 2011 में फिल्म 'ऑलवेज कभी-कभी' से इस अभिनेता ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनके अनुसार उनके अब तक के करियर में 'प्रस्थानम' उनकी सबसे बड़ी फिल्म है और इसका हिस्सा बनकर वे काफी उत्साहित हैं। अभिनेता ने कहा, "संजू सर मेरे साथ अपनों जैसा बर्ताव करते हैं। वे और मान्यता मैम बहुत ही दयालु और उदार इंसान हैं। उन्होंने मुझ पर हमेशा प्यार लुटाया है। जब हमने अपने सफर की शुरुआत की थी और मैं उनके पास गया था, तब मैं उनके लिए नया था। लेकिन अब मैं संजू सर के करीब जाकर काफी खुश हूं और मेरे जैसे इंसान जो बचपन से उनका प्रशंसक रहा है, उसके लिए इससे बड़ी कोई बात नहीं हो सकती। भविष्य में जल्द ही उनके साथ दूसरी परियोजना पर काम करने को लेकर मैं आशान्वित हूं।"
हालिया रिलीज फिल्म 'प्रस्थानम' में सत्यजीत ने संजय दत्त के छोटे बेटे का किरदार निभाया है। रिपोर्टों के अनुसार इस अभिनेता ने मान्यता दत्त को विनोद खन्ना की याद दिला दी और काम के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उनके साथ तीन फिल्मों में काम करने का करार किया गया है।