'आवाज़ दो हमको' गाने के रीक्रिएटेड वर्जन में नजर आएंगी सारा खान​​​​​​​

 अभिनेत्री सारा खान 'आवाज दो हमको' गाने के रिक्रिएटिड वर्जन में नजर आएंगी।

Update: 2018-06-11 11:44 GMT

मुंबई। अभिनेत्री सारा खान 'आवाज दो हमको' गाने के रिक्रिएटिड वर्जन में नजर आएंगी। इसे गायक स्टेबिन बेन गाएंगे। सारा ने बयान में कहा, "'आवाज दो हमको' गाने के वीडियो में काम करने को लेकर मैं खुश हूं। यह गाना सदाबहार है। इसमें काजोल ने काम किया था, जो मेरी पसंदीदा अभिनेत्री हैं। स्टेबिन मेरे भाई की तरह हैं, इसलिए मैं उन्हें मना नहीं कर सकी।" 

स्टेबिन का मानना है कि सिर्फ सारा इस गाने के साथ न्याय कर सकती हैं। 

उन्होंने कहा, "वह दर्शकों को काजोल की याद दिला सकती हैं क्योंकि वह काजोल की तरह प्यारी और सुंदर हैं।" 

Tags:    

Similar News