बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता: शेरगिल

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के वरिष्ठ सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) टी. एस. शेरगिल ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता

Update: 2019-08-21 18:10 GMT

जालंधर । पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के वरिष्ठ सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) टी. एस. शेरगिल ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता है। 

 शेरगिल ने बुधवार को यहां बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उनके साथ शाहकोट के विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया, जिलाधीश जालंधर वरिन्दर कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जालंधर नवजोत सिंह माहल भी मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के बचाव के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने बाढ़ प्रभावित लोगों को खाना, इलाज और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पुख्ता प्रबंध किये गये हैं।

वरिष्ठ सलाहकार ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुँचाने के अलावा बांधों में आई दरारों की तरफ विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए सेना को पहले ही यहां बुलाया गया है।

इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी जतिन्दर जोरवाल, उपजिलाधिकारी परमवीर सिंह, जालंधर से जी.ओ.जी. मुखी जनरल (सेवानिवृत्त) बलविन्दर सिंह और अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे।
 

Full View

Tags:    

Similar News