हरिद्वार में होम क्वारंटाइन और निगरानी के ‘सेफ हरिद्वार’ पोर्टल

उत्तराखंड के हरिद्वार में अन्य राज्यों से आने वालों लोगों को होम क्वारंटीन और निगरानी के लिए बनाए गए ‘सेफ हरिद्वार’ नामक पोर्टल का जिलाधिकारी श्री सी.रविशंकर ने मंगलवार को कलेक्टेट सभागार में उद्घाटन

Update: 2020-06-16 21:30 GMT

हरिद्वार । उत्तराखंड के हरिद्वार में अन्य राज्यों से आने वालों लोगों को होम क्वारंटीन और निगरानी के लिए बनाए गए ‘सेफ हरिद्वार’ नामक पोर्टल का जिलाधिकारी श्री सी.रविशंकर ने मंगलवार को कलेक्टेट सभागार में उद्घाटन किया।

यह पोर्टल जनपद हरिद्वार की विभिन्न सीमाओं में अन्य राज्यों से प्रवेश करने वाले लोगों को होम कोरंटीन किये जाने तथा उनकी निगरानी रखने के लिए बनाया गया है। पोर्टल के सभी फीचर वर्तमान में नगर निगम हरिद्वार के आयुक्त श्री नरेंद्र भण्डारी दिशा निर्देशन में तैयार किये गये हैं।

 रविशंकर ने बताया कि यह पोर्टल होम कोरंटीन किये जा रहे लोगों पर कड़ी नजर रखने के लिए जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग के लिए अत्यधिक कारगर सिद्ध होगा। राज्य की सीमा पर पहुंचने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पहचान और मोबाइल नम्बर पोर्टल पर दर्ज किया जायेगा। पोर्टल पर दर्ज होते ही उस व्यक्ति के बताये गये क्षेत्र की आशा कार्यकत्री तथा प्रधान और पार्षद के पास तत्काल ही एक मैसेज जायेगा कि अमुक व्यक्ति को होम कोरंटीन रहने के लिए कहा गया है सम्बंधित क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि को होम कोरंटीन का उल्लंघन न करने देने के लिए कहा जायेगा। आशा कार्यकर्ता उक्त व्यक्ति की स्वास्थ्य पर भी निगाह रखेगी।

तीनों व्यक्तियो को संदेश का पालन करना अनिवार्य होगा। व्यक्ति के लक्षण छुपाने तथा होम कोरंटीन का उल्लंघन करते पाये जाने पर आपदा अधिनियम 2005 के अंतर्गत मुकदमा और जेल भेजा जायेगा। 24 घंटे के अंदर स्वास्थ्य विभाग की टीम को उक्त अमुक व्यक्ति के घर के बाहर होम कोरंटीन का पोस्टर चस्पा करना होगा।

उन्होंने कहा कि 14 दिन की अवधि पूर्ण कर लेने पर स्वतः ही उस व्यक्ति के मोबाइल पर उसका डिस्चार्ज प्रामण पत्र प्रेषित हो जायेगा और व्यक्ति स्वस्थ माना जायेगा। प्रमाण पत्र जनरेट होने से स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रतीक्षा में अनावश्यक समय की बर्बादी भी नहीं होगी।

होम क्वारंटीन किये जा रहे व्यक्ति द्वारा सही जानकारी दिये जाने से उसके परिजनों सहित बड़ी जनसंख्या के स्वास्थ्य की सुरक्षा होगी।

Full View

Tags:    

Similar News