सफाई मजदूर संघ के नेता गहलोत आप में शामिल

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राज्य प्रमुख संजय गहलोत आज आम आदमी पार्टी (आप)में शामिल हो गए

Update: 2020-01-27 14:55 GMT

नयी दिल्ली। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राज्य प्रमुख संजय गहलोत आज आम आदमी पार्टी (आप)में शामिल हो गए।
 गहलोत ने आप के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होने का एलान किया।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा, “ गहलोत सफाई कर्मचारियों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे हैं और हमारी सरकार के खिलाफ हड़तालें भी कीं। उन्होंने अब महसूस किया कि आप सरकार के अधीन ही कर्मचारियों को उनके अधिकार सुनिश्चित होंगे।”

दिल्ली के सफ़ाई कर्मचारियों के सबसे बड़े नेता श्री संजय गहलोत जी आज अपने सभी समर्थकों के साथ, AAP राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली मुख्यमंत्री@ArvindKejriwal की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। pic.twitter.com/pGoZLxsk2v

— AAP (@AamAadmiParty) January 27, 2020

दिल्ली के सफ़ाई कर्मचारियों के सबसे बड़े नेता श्री संजय गहलोत जी आज अपने सभी समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। उनके साथ मिलकर दिल्ली के सफ़ाई कर्मचारियों को न्याय दिलवायेंगे। pic.twitter.com/j2dUyIqSX8

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 27, 2020

 केजरीवाल नेगहलोत का आप में स्वागत किया और कहा कि उनके साथ मिलकर दिल्ली के सफाई कर्मचारियों को न्याय दिलवायेंगे।

 

Full View

 

 

Tags:    

Similar News